Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भीषण गर्मी का असर: हमीरपुर में बढ़ीं वनाग्नि की घटनाएं, सैकड़ों हेक्टेयर जंगल प्रभावित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और शुष्क मौसम के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में करीब 20 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनसे लगभग 116 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। आग की इन घटनाओं से वन विभाग की प्लांटेशन को करीब छह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

हमीरपुर वन सर्किल के अरण्यपाल निशांत मंडोत्रा ने बताया कि गर्मियों के दौरान तापमान में वृद्धि होने से जंगलों में आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और आग की घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण पाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। विभागीय टीमें लगातार संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी आगजनी की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक का समय वनाग्नि की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में लगभग 2000 वन मित्रों की नियुक्ति की है। हमीरपुर वन सर्किल में भी 196 वन मित्र तैनात किए गए हैं, जो आग की रोकथाम और नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अरण्यपाल के अनुसार वन मित्रों को फायर लाइन तैयार करने, आग बुझाने की तकनीकों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आग लगने की स्थिति में ये वन मित्र वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं नियंत्रण कार्यों को अंजाम देते हैं। इससे आग को फैलने से रोकने और वन संपदा को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।वन विभाग ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। निशांत मंडोत्रा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को जंगल में आग लगने की जानकारी मिले तो वह तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन, वन विभाग कार्यालय या प्रदेश के टोल फ्री नंबर 1800-180-1960 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सूचना से आग पर जल्द काबू पाया जा सकता है और पर्यावरण तथा वन संपदा को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। जनभागीदारी और जागरूकता ही वन संरक्षण की सबसे बड़ी ताकत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.