Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टूरिस्ट सीजन में 40 जवानों के कंधो पर हाईवे की ट्रैफिक व्यवस्था,दन-रात संभाल रखा है मोर्चाा

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में बाहरी राज्यों आने वाले वाहनों के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंडी जिला में भी हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने सेे स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह पुलिस जवान यातायात व्यवस्था संभालते दिखाई दे रहे हैं, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में वाहन कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए मंडी पुलिस द्वारा हाईवे पर 40 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। तीन शिफटों में पुलिसकर्मी दिन रात स़ड़क पर मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इन पुलिस जवानों द्वारा ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ वाहन चालकों व यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। विनोद कुमार ने बताया कि इस हाईवे पर अधिकतर वाहन फोरलेन से होकर ही गुजर रहें हैं, लेकिन पंडोह से लेकर औट फिलहाल ट्रैफिक पुराने हाईवे से गुजारना पड़ रहा है। इसी पैच पर ज्यादातर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है। उन्होंने पर्यटकों सहित वाहन चालकों से जिम्मेदारी के साथ यात्रा करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। ताकि पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना या जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा प्रभावित 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी भूमि, राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान की सिफारिश

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और मानसून के दौरान चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बोह क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और...

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.