Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी, पत्नी से फोन पर बातचीत के बाद उठाया कदम

Summer express, पानीपत |पानीपत की बतरा कॉलोनी में एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक की अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। अजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का निवासी था और वर्तमान में अपने पिता के साथ पानीपत की बतरा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार शाम अजय अपने कमरे में था। कुछ समय पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि परिवार छह महीने पहले अजय की शादी के लिए पैतृक गांव गया था। शादी के बाद परिवार के अधिकांश सदस्य गांव में ही रह रहे थे, जबकि अजय कुछ दिन पहले ही वापस पानीपत आया था।

अजय अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंहगी होती शिक्षा के खिलाफ व छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए एबीवीपी ने शुरू किया प्रदेश सरकार घेराव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हाल ही में जिला ऊना में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बाद महंगी होती शिक्षा और छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया। आज इकाई स्तर प्रधानाचार्य के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही एबीवीपी ने आगामी...
Summer Express - पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

पानीपत में 12 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न का मामला, सौतेली मां और उसके बेटे पर गंभीर आरोप

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 12 वर्षीय बालिका के साथ लंबे समय तक कथित यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपित महिला और उसका पुत्र...

विधवा की जमीन कब्जे की शिकायत पर मंत्री का सख्त एक्शन

Summer express, चरखी दादरी। जिला लघु सचिवालय में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कथित जमीन धोखाधड़ी और अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठा। समसपुर गांव की विधवा बाला देवी ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के समक्ष शिकायत रखी कि उसकी जमीन पर धोखाधड़ी के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत में...

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा...

सुधीर शर्मा का जन्मदिन बनेगा सेवा और समाज कल्याण का संदेश, 15 दिव्यांग बच्चों की शिक्षा का उठाएंगे जिम्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:  भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का 2 अगस्त को मनाया जाने वाला जन्मदिन इस वर्ष भी सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सेवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.