Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, नेपाल के पति-पत्नी और साली गिरफ्तार

Summer express, रामपुर |उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नेपाल के रहने वाले पति-पत्नी और उनकी साली को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर तेलंगाना में करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट के गची बाऊली थाना क्षेत्र में दर्ज एक बड़े चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना बिलासपुर पुलिस, एसओजी रामपुर और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर डिबडिबा ओवरब्रिज के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी कमल, उसकी पत्नी विमला और साली कल्पना के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने मिलकर तेलंगाना में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलोग्राम सोने के आभूषण और लगभग डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में कीमती जेवरात की बरामदगी को हाल के समय की बड़ी सफलताओं में माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी इस वारदात में शामिल थे या नहीं। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य राज्यों में उनकी संभावित गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस बड़ी कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त अभियान में शामिल टीम की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

Summer express/शिमला, संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने...

राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला -:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि...

धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का...

संगठन सृजन अभियान को लेकर विक्रमादित्य सिंह का दावा, विकास और सड़क बहाली पर सरकार का फोकस

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन...

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल, वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को वापस लेने की मांग की। विरोध के तहत बार एसोसिएशन ने दो दिनों की हड़ताल का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.