Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केवल सिंह पठानिया ने उठाए सवाल, रोजगार और महंगाई पर मांगा श्वेत पत्र

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश सरकार में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रधानमंत्री को बधाई दी है। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और वादों को लेकर कई सवाल भी उठाए हैं। पठानिया ने रोजगार, बढ़ती महंगाई और विदेशों से वापस लाए गए कथित काले धन के मुद्दे पर केंद्र सरकार से विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की सत्ता संभालते समय हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अब जबकि सरकार को 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं, देश की जनता को यह बताया जाना चाहिए कि इस अवधि में कितने लोगों को स्थायी और गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार के आंकड़ों को सार्वजनिक करते हुए सरकार को इस विषय पर विस्तृत श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।पठानिया ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत वर्ष 2014 की तुलना में काफी बढ़ चुकी है, जबकि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने से व्यापारियों और छोटे कारोबारियों की लागत में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि रुपये की गिरती कीमत और बढ़ती जीवन-यापन लागत पर भी केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।

उप मुख्य सचेतक ने विदेशों से वापस लाए गए धन को लेकर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, इसलिए अब जनता को बताया जाना चाहिए कि इस दिशा में क्या प्रगति हुई है।इसके साथ ही पठानिया ने हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडरों की कथित कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में लोगों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि रोजगार, महंगाई, गैस आपूर्ति और विदेशों से वापस लाए गए धन जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार तथ्यात्मक जानकारी देश के सामने रखे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.