Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Summer express/सोलन-: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला की उचित मूल्य की दुकानों में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा। साथ ही सोलन, बद्दी, नालागढ़ और परवाणू के श्रम अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत 682 जॉब कार्ड सक्रिय हैं। इस दौरान 5.38 लाख कार्य दिवस अर्जित हुए तथा विभिन्न विकास कार्यों पर 18.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 259 आवास स्वीकृत किए गए।खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता आपूर्ति विभाग द्वारा अप्रैल से जून 2026 तक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को 80,310 क्विंटल खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए गए। जिले में 1,281 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। जल जीवन मिशन के तहत सभी गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की जानकारी भी दी गई।लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सोलन-सुबाथू सड़क का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी बैठक में अपने सुझाव रखे। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया। अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने बैठक की कार्यवाही संचालित की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिक्षकों की आपत्ति के बाद हरकत में बोर्ड, अपार आईडी की अनिवार्यता हटाने का भरोसा

Summer express/शिमला-:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक दिक्कतों का मामला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के समक्ष उठाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा से इस संबंध...

सोलन में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Summer express/सोलन-: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ....

लुधियाना में 15 दिवसीय पुलिस अभियान :1600 से ज्यादा लोगों की जांच, 7 गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जांच और कार्रवाई की। अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में डीसीपी स्तर...

IIT बॉम्बे छात्र साहिल की मौत, परिवार ने FIR में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी मांगी

summer express , मुंबई। IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले में परिवार ने FIR में नामजद दोनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे ने मंगलवार को कहा कि परिवार को किसी तरह का विवाद नहीं चाहिए, बल्कि मामले की निष्पक्ष...

दो महीने बाद भी रिटेनिंग वॉल की मरम्मत का एस्टीमेट नहीं, कांगड़ा कला संग्रहालय पर खतरा बरकरार

राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला की क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बरसात के दौरान दीवार को हुए नुकसान के करीब दो महीने बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। संग्रहालय प्रबंधन के अनुसार, विभाग की ओर से ड्रेनेज से जुड़े...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.