Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षकों की आपत्ति के बाद हरकत में बोर्ड, अपार आईडी की अनिवार्यता हटाने का भरोसा

Summer express/शिमला-:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक दिक्कतों का मामला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के समक्ष उठाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा से इस संबंध में बातचीत कर शिक्षकों और विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत करवाया।

वीरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश के अनेक विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) आधार कार्ड में दर्ज विवरण में त्रुटियों के कारण अभी तक नहीं बन पाई है। वहीं, बोर्ड की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अपार आईडी को अनिवार्य किए जाने के कारण कई स्कूलों को विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से कक्षा 9वीं, 10वीं और प्लस वन के विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।चौहान ने बोर्ड सचिव के समक्ष शिक्षकों की ओर से प्राप्त आपत्तियों और व्यावहारिक कठिनाइयों को विस्तार से रखा। उन्होंने आग्रह किया कि अपार आईडी उपलब्ध न होने की स्थिति में विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बाधित न किया जाए, ताकि स्कूल समय पर सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा कर सकें।संघ प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, बोर्ड सचिव अंकुश शर्मा ने आश्वासन दिया है कि अपार आईडी की अनिवार्यता को हटाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि अपार आईडी से संबंधित तकनीकी अथवा आधार विवरण की त्रुटियों के कारण किसी विद्यार्थी का पंजीकरण प्रभावित न हो।वीरेंद्र चौहान ने कहा कि बोर्ड के इस आश्वासन से प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। संघ ने उम्मीद जताई कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाकर स्कूलों को जल्द राहत प्रदान की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिक्षकों की आपत्ति के बाद हरकत में बोर्ड, अपार आईडी की अनिवार्यता हटाने का भरोसा

Summer express/शिमला-:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक दिक्कतों का मामला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के समक्ष उठाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा से इस संबंध...

सोलन में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Summer express/सोलन-: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ....

लुधियाना में 15 दिवसीय पुलिस अभियान :1600 से ज्यादा लोगों की जांच, 7 गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जांच और कार्रवाई की। अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में डीसीपी स्तर...

IIT बॉम्बे छात्र साहिल की मौत, परिवार ने FIR में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी मांगी

summer express , मुंबई। IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले में परिवार ने FIR में नामजद दोनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे ने मंगलवार को कहा कि परिवार को किसी तरह का विवाद नहीं चाहिए, बल्कि मामले की निष्पक्ष...

दो महीने बाद भी रिटेनिंग वॉल की मरम्मत का एस्टीमेट नहीं, कांगड़ा कला संग्रहालय पर खतरा बरकरार

राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला की क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बरसात के दौरान दीवार को हुए नुकसान के करीब दो महीने बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। संग्रहालय प्रबंधन के अनुसार, विभाग की ओर से ड्रेनेज से जुड़े...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.