Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 35, दिनांक 23 सितंबर 2026, धारा 308(2) बीएनएस एवं धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है और पानीपत में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रावधानों के तहत परिवहन वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने एवं उनके नवीनीकरण के उद्देश्य से संबंधित व्यवस्था शुरू करना चाहता था। इसके लिए परिवहन आयुक्त, हरियाणा, चंडीगढ़ से आवश्यक अनुमति की जरूरत थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी किशोरी कुमार द्वारा शिकायतकर्ता को स्थायी अनुमति/प्राधिकरण जारी न करवाने का भय दिखाते हुए तथा परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी संबंधित अनुमति दिलवाने की एवज में दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत प्राप्त होने के बाद SV&ACB हिसार यूनिट के उपकेन्द्र भिवानी की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी किशोरी कुमार को शिकायतकर्ता से 2,00,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ चंडीगढ़ में हेल्पलाइन शुरू, पहचान रहेगी गोपनीयप्रशासन ने जारी किए तीन नंबर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को एंटी-ड्रग हेल्पलाइन शुरू की। यूटी सचिवालय सेक्टर-9 में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हेल्पलाइन नंबरों का शुभारंभ किया। इस मौके पर गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, डीजीपी सागर...

दो लाख रुपये रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की उपकेन्द्र भिवानी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा परिवहन विभाग, चंडीगढ़ में तैनात सहायक किशोरी कुमार को दो लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या...

शिक्षकों की आपत्ति के बाद हरकत में बोर्ड, अपार आईडी की अनिवार्यता हटाने का भरोसा

Summer express/शिमला-:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक दिक्कतों का मामला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के समक्ष उठाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अंकुश शर्मा से इस संबंध...

सोलन में विकास योजनाओं की समीक्षा, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

Summer express/सोलन-: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ....

लुधियाना में 15 दिवसीय पुलिस अभियान :1600 से ज्यादा लोगों की जांच, 7 गिरफ्तार

summer express , लुधियाना। कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जांच और कार्रवाई की। अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में डीसीपी स्तर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.