Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मैकलोडगंज में दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, उस्ताद अमजद अली खान ने किया सम्मानित

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के मैकलोडगंज स्थित निवास पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बुधवार को ग्रैमी अवॉर्ड औपचारिक रूप से भेंट किया गया। यह सम्मान प्रख्यात सरोद वादक और भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अमजद अली खान ने अपने दोनों पुत्रों अयान अली बंगश और अमान अली बंगश के साथ मुलाकात के दौरान प्रदान किया।

दलाई लामा से मुलाकात के बाद उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि ग्रैमी अवॉर्ड प्राप्त करना किसी भी कलाकार या व्यक्तित्व के लिए वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि सम्मान ग्रहण करते समय दलाई लामा बेहद प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर उन्होंने धर्मगुरु का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।अमजद अली खान ने अपने और दलाई लामा के चार दशक पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से आत्मीयता और सम्मान का रिश्ता रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि दलाई लामा के 80वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने दिल्ली में विशेष संगीत प्रस्तुति भी दी थी।युवाओं के लिए संदेश देते हुए उस्ताद ने कहा कि जीवन में सफलता और संतुलन बनाए रखने के लिए सहनशीलता, धैर्य और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इन मूल्यों का महत्व और भी बढ़ गया है।इस दौरान अयान अली बंगश और अमान अली बंगश ने भी दलाई लामा से मुलाकात को अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। दोनों ने कहा कि अवॉर्ड प्राप्त करते समय दलाई लामा के चेहरे पर विशेष खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.