Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से वर्धमान यान्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड लुधियाना द्वारा मशीन ऑपरेटर व पैकेजिंग एसोसिएट/सुपरवाइजर के 100 पद भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 30 जून व 1 जुलाई को मंडी और सरकाघाट में आयोजित किए जा रहे हैं। 

इन पदों के लिए पुरुष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं और आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लुधियाना में होगी जहां उन्हें 3 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान 13486 जबकि बाद में 15483 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। रहने की सुविधा भी कंपनी की तरफ से ही दी जाएगी। कंपनी द्वारा ईएसआई, पीएफ, बोनस, ग्रेच्युटी, कैंटीन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

 अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मंडी शहर के साथ लगते मनयाणा स्थित ओकवुड स्कूल में कंप्यूटर टीचर के एक पद को अस्थायी तौर पर भरा जा रहा है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एम.सी.ए./बी.सी.ए./एम.एस.सी. (आई.टी.) निर्धारित की गई है। आईसीएसई पाठ्यक्रम में अनुभवी अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी, साथ ही अंग्रेजी भाषा का उत्कृष्ट संचार कौशल होना आवश्यक है। उक्त पद के लिए पुरुष एवं महिला, दोनों अभ्यर्थी आवेदन/साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को 12 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए 29 जून को ओकवुड स्कूल की मंडी शहर के चामुंडा मंदिर के साथ वाली सीटी ब्रांच पहुंच सकते हैं। इच्छु अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा ओकवुड स्कूल के दूरभाष 01905-225189, 94595-44189 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.