Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ बाबा बर्फानी का सफर

नई दिल्ली/जम्मू। दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा को लेकर गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं का काफिला बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ, जहां से शुक्रवार 3 जुलाई से पवित्र गुफा की ओर पैदल यात्रा शुरू होगी। यात्रा इस वर्ष 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त (रक्षाबंधन) को संपन्न होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार केवल पूर्व-पंजीकृत (रजिस्टर्ड) श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण के साथ अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक है। जम्मू में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र भी खोले गए हैं, लेकिन बिना वैध पंजीकरण और जरूरी दस्तावेजों के किसी को यात्रा मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है, जबकि यात्री वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
श्रद्धालुओं की पहचान और आवाजाही की निगरानी के लिए क्यूआर-कोड आधारित व्यवस्था भी लागू की गई है। इस बार यात्रा क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.