Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी से भाजपा का हुंकार,जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में मिले जनसमर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और यही रुझान आगामी विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा। उनके अनुसार प्रदेश की जनता सरकार के निर्णयों और कार्यशैली का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने के लिए तैयार है तथा भाजपा भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी जिला, जिसने प्राकृतिक आपदा के दौरान सबसे अधिक नुकसान झेला, उसे राहत देने के बजाय सरकार ने आपदा सहायता राशि वापस लेने का निर्णय किया। उनका कहना था कि इस फैसले से आपदा प्रभावित परिवारों में निराशा है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि जिला परिषदों और नगर निकायों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनावों को प्रभावित करने के लिए सत्ता पक्ष विभिन्न तरीके अपना रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने, राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने और नियमों में बदलाव कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के जनादेश का सम्मान होगा और ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।अपने संबोधन के अंत में जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और प्रदेश की जनता के विश्वास के बल पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में राजनीतिक माहौल तेजी से भाजपा के पक्ष में बन रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.