Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, MCX और Comex पर बढ़े भाव

Summer express, नई दिल्ली। अमेरिका से आए कमजोर जॉब डेटा के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,982 रुपये चढ़कर 1,47,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 4,100 रुपये की तेजी के साथ 2,37,404 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार Comex में भी सोने और चांदी के दाम मजबूत रहे। सोना 68.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,194.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1.84 डॉलर बढ़कर 62.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की खरीद बढ़ाई है, जिससे कीमतों में यह तेजी देखने को मिली।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

परमाणु समझौते पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ईरान कई शर्तों पर सहमत

Summer express, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत पर बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि तेहरान उन अधिकांश शर्तों पर सहमत हो गया है, जिन्हें अमेरिका जरूरी मानता है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल...

पंजाब में मानसून सक्रिय : 18 फीसदी कम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा अलर्ट

Summer express, अमृतसर, पंजाब। पंजाब में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि राहत देने वाली बारिश के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से 18 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी चार से पांच दिनों के...

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

Summer express, मार्कापुरम, आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अमरावती-अनंतपुर हाईवे पर कंभम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर...

लुधियाना के लाडोवाल चौक में बड़ा हादसा टला

लक्की भट्टी | लुधियानाशहर के व्यस्त लाडोवाल चौक क्षेत्र में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में एक कार अचानक जा गिरी। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि...

डेराबस्सी हलके में भाजपा वर्करों के साथ बदले की राजनीति बर्दाश्त नहीं: गुरदर्शन

गुरमीत सिंह | जीरकपुरढकोली की ग्रीन सिटी, वार्ड नंबर-6 में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई कथित तोड़-फोड़ की कार्रवाई ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े परिवारों व समर्थकों को राजनीतिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.