Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 545 अंक और निफ्टी 173 अंक चढ़ा

Summer express, मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और आईटी व मेटल शेयरों में खरीदारी के दम पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

बीएसई सेंसेक्स 545.89 अंक की तेजी के साथ 78,048.01 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 173.85 अंक उछलकर 24,346.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में HCLTech, Bajaj Finserv, Tata Steel, Tech Mahindra, Bharat Electronics और Tata Consultancy Services के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। वहीं Mahindra & Mahindra, State Bank of India, NTPC और InterGlobe Aviation के शेयर दबाव में रहे।

एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला रुख रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.14 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.80 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 लगभग सपाट रहा।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.63 प्रतिशत गिरकर करीब 72.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 311.82 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में भी बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 579.48 अंक और निफ्टी 169.85 अंक की तेजी के साथ बंद हुए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.