Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा पुलिस की अपराध पर सख्ती, लंबित मामलों, ट्रैफिक और नशा तस्करों पर रहेगा विशेष फोकस

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: जिला कांगड़ा में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्ययोजना को और तेज कर दिया है। धर्मशाला स्थित जिला मुख्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने की। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा करने, अपराधों की जांच में तेजी लाने और जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी पर्यटन सीजन और मानसून को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। एसपी ने निर्देश दिए कि मैक्लोडगंज, कांगड़ा, चामुंडा, पालमपुर और बीड़-बैजनाथ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने एनडीपीएस मामलों में सक्रिय तस्करों और पेडलरों पर कड़ी निगरानी रखने तथा उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही ‘एंटी-चिट्टा’ अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने की बात कही।बैठक में हाल ही में धर्मशाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर में हुई चोरी की वारदात के खुलासे की भी जानकारी दी गई। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चोरी गए सोने के आभूषण और नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।मानसून के दौरान संभावित जोखिमों को देखते हुए नदी-नालों और खड्डों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई। एसपी ने कहा कि जिला पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.