Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चीन में अरबों युआन की रिश्वत लेने के दोषी पूर्व अधिकारी को मौत की सजा, संपत्ति भी होगी जब्त

Summer express, बीजिंग। चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक पूर्व वरिष्ठ सरकारी अधिकारी को अरबों युआन की रिश्वत लेने के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। चीन की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए पूर्व स्थानीय अधिकारी यांग योलिन को भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आर्थिक अपराधों का दोषी करार दिया। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत संपत्ति जब्त करने और रिश्वत के रूप में अर्जित पूरी राशि की वसूली के भी आदेश दिए हैं।

चांगझोउ इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट के अनुसार, जिआंगसू प्रांत की राजधानी नानजिंग में आर्थिक विकास से जुड़े पूर्व अधिकारी यांग योलिन ने वर्ष 1993 से 2023 के बीच विभिन्न पदों पर रहते हुए करीब 2.21 अरब युआन मूल्य की रिश्वत ली। जांच में सामने आया कि उन्होंने परियोजनाओं की मंजूरी दिलाने, व्यावसायिक गतिविधियों में सहायता करने, भूमि आवंटन कराने और कंपनियों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के बदले अवैध लाभ प्राप्त किए।

अदालत ने यांग को रिश्वतखोरी के अलावा गबन, सरकारी धन के दुरुपयोग, पद के दुरुपयोग, धन शोधन और रिश्वत देने जैसे मामलों में भी दोषी ठहराया। अदालत के मुताबिक, भ्रष्टाचार की राशि बेहद अधिक होने के कारण यह मामला हाल के वर्षों के सबसे बड़े आर्थिक अपराधों में शामिल माना जा रहा है।

सुनवाई के दौरान यांग योलिन ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए अदालत के समक्ष पश्चाताप भी व्यक्त किया। इस मामले की सार्वजनिक सुनवाई मार्च और अप्रैल में दो अलग-अलग चरणों में हुई थी, जिसमें 30 से अधिक लोग मौजूद रहे।

यह मामला राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में पिछले एक दशक से चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत सामने आया है। हालांकि, इस अभियान को लेकर कुछ आलोचकों का कहना है कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी किया जाता रहा है।

चीन में भ्रष्टाचार के मामलों में मृत्युदंड दिए जाने की यह हाल के वर्षों की एक और बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले वर्ष 2021 में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के पूर्व पार्टी सचिव लाई शियाओमिन को रिश्वतखोरी, गबन और द्विविवाह के मामले में फांसी दी गई थी। वहीं वर्ष 2024 में इनर मंगोलिया के पूर्व अधिकारी ली जियानपिंग को भी भ्रष्टाचार और गबन के मामले में मृत्युदंड सुनाया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.