Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

8 लाख रुपये रिश्वत मामले में निलंबित डीआईजी भुल्लर की याचिका पर आज फैसला संभव

Summer express, चंडीगढ़। आठ लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा की ओर से दायर आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) याचिका पर मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत अहम फैसला सुना सकती है। दोनों आरोपियों ने अदालत से मामले से बरी किए जाने की मांग की है।

हरचरण सिंह भुल्लर और कृष्णु शारदा को सीबीआई ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। डिस्चार्ज याचिका में भुल्लर की ओर से दलील दी गई है कि वह पंजाब सरकार के अधिकारी हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अधिकार सीबीआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उनके वकील का तर्क है कि राज्य कैडर के आईपीएस अधिकारी केंद्र सरकार के अधीन नहीं होते, इसलिए सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर और गिरफ्तारी कानूनी रूप से वैध नहीं है। इस संबंध में मद्रास हाई कोर्ट के एक फैसले का भी हवाला दिया गया है।

दूसरी ओर, सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने इन दलीलों का विरोध करते हुए अदालत से याचिका खारिज करने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत मंगलवार को अपना निर्णय सुना सकती है।

यह मामला मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता की शिकायत के बाद सामने आया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए भुल्लर और कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-40 आवास पर छापेमारी भी की थी। जांच एजेंसी के अनुसार, वहां से करीब 7.5 करोड़ रुपये नकद, लगभग ढाई किलोग्राम सोना और कई महंगी घड़ियां बरामद हुई थीं। इसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अलग मामला भी दर्ज किया। वहीं, इस प्रकरण से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.