Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनसीईआरटी ने जारी की कक्षा 8 की संशोधित सोशल साइंस किताब, न्यायपालिका पर विवादित अध्याय बदला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की संशोधित पाठ्यपुस्तक जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
नई पुस्तक में पहले शामिल ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ और अदालतों में लंबित मामलों से जुड़े हिस्से हटा दिए गए हैं। संशोधित अध्याय ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ में अब न्यायपालिका के संवैधानिक दायित्व, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिट क्षेत्राधिकार, जनहित याचिका (पीआईएल), न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) और वैकल्पिक विवाद निपटान व्यवस्था जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। छात्रों को मध्यस्थता, लोक अदालत, ग्राम न्यायालय और बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने की प्रक्रिया से भी परिचित कराया गया है।
नई किताब में प्रसिद्ध पीआईएल मामलों का संक्षिप्त उल्लेख भी किया गया है। इसके अलावा न्यायिक प्रणाली में डिजिटल तकनीक के उपयोग और नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) का परिचय भी जोड़ा गया है। छात्रों को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की भूमिका पर प्रोजेक्ट व निबंध तैयार करने की गतिविधियां भी दी गई हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी प्रकाशन व वितरण पर रोक

इसी वर्ष जारी पुस्तक के पहले संस्करण में न्यायपालिका से जुड़े कुछ अंशों पर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पुस्तक के प्रकाशन और वितरण पर रोक लगाते हुए एनसीईआरटी को संशोधित संस्करण लाने का निर्देश दिया था। बाद में एनसीईआरटी ने पुस्तक वापस लेकर संशोधन की प्रक्रिया शुरू की थी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि संशोधित संस्करण में न्यायपालिका की संरचना और संवैधानिक भूमिका को अधिक व्यवस्थित ढंग से समझाने का प्रयास किया गया है। वहीं, इस बदलाव को लेकर शिक्षा जगत में अलग-अलग राय भी सामने आ रही हैं। फिलहाल एनसीईआरटी का कहना है कि नई पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार की गई है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.