Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती, 20 अहम समझौतों पर बनी सहमति

Summer express, नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को नई दिशा मिली। इस यात्रा में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, समुद्री सहयोग, डिजिटल तकनीक, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 20 महत्वपूर्ण समझौतों और दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया। प्रधानमंत्री ने यात्रा को भारत-इंडोनेशिया संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि दोनों देशों की मित्रता लगातार मजबूत और व्यापक हो रही है।

जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग, समुद्री संपर्क, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे विषय प्रमुख रहे। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

रक्षा क्षेत्र में इंडोनेशिया ने भारत निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त मिसाइल बैटरियां खरीदने का निर्णय लिया। इसके अलावा इंडोनेशिया ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) को अपने Su-30 लड़ाकू विमानों में शामिल करने का फैसला भी किया।

दोनों देशों ने रणनीतिक महत्व वाले सबांग बंदरगाह के संयुक्त विकास पर भी सहमति बनाई। डिजिटल क्षेत्र में भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की तर्ज पर इंडोनेशिया में ION डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क विकसित किया जाएगा। साथ ही दोनों देशों ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के एकीकरण और सीमा-पार डिजिटल भुगतान को आसान बनाने की दिशा में भी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया।

महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच स्टील, निकेल और रेयर अर्थ मिनरल्स से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत भारत इंडोनेशिया में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट निर्माण सुविधाओं में निवेश करेगा, जो इलेक्ट्रिक वाहन और उन्नत तकनीकों के लिए अहम माने जाते हैं।

शिक्षा क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि आईआईएम बेंगलुरु इंडोनेशिया में अपना वैश्विक परिसर स्थापित करेगा। वहीं भारत ने ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए तकनीकी सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ (स्टार ऑफ आदिपूर्णा) से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उनके स्नेह और उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं राष्ट्रपति प्राबोवो भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और भारत के साथ अपने विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की सराहना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को भविष्य में और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.