Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, एएसआई गंभीर

Summer express, तावड़ू (नूंह)। हरियाणा के नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल में गुरुवार सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोवंश से भरे एक वाहन पर कार्रवाई के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुनहाना सीआईए टीम को गोवंश से भरे एक वाहन के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव गोयला के पास सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। पुलिसकर्मी वाहन के पास मौजूद रहकर आगे की कार्रवाई कर रहे थे।

इसी बीच मानेसर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े गोवंश से भरे वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े पुलिस जवान गिरीश ट्रक की चपेट में आ गए और टायर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एएसआई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी साहिल बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस, सीआईए तावड़ू और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायल एएसआई को उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने गोवंश से भरे वाहन और हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक, दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.