Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

13.10 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार


Summer express, मोनिका रावत | पंचकूला I पंचकूला पुलिस ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में निवेश के नाम पर तीन गुना मुनाफे का लालच दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस आयुक्त पंकज नैन के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने मामले की जांच करते हुए जिम्बाब्वे निवासी तापिवा, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा नाइजीरिया निवासी केनेथ, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी ने 20 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दिसंबर 2025 में फेसबुक के माध्यम से एक महिला ने संपर्क कर स्वयं को यूके की निवासी बताया। बाद में व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के जरिए विश्वास जीतकर उसे अपनी कथित रिश्तेदार से जोड़ दिया गया। इसके बाद फर्जी फार्मा उत्पाद कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा देने का झांसा देकर दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि काफी समय बीतने के बावजूद न तो कोई उत्पाद मिला और न ही मुनाफा। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर साइबर थाना पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह और जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जगमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर बहादुरगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ही यूके की महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर लोगों से बातचीत करते थे और निवेश के नाम पर ठगी करते थे।

पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने बताया कि नाइजीरिया और जिम्बाब्वे के दूतावासों को भी ई-मेल के माध्यम से मामले की जानकारी दे दी गई है। पूछताछ में एक अन्य सह-आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने देशभर में कितने अन्य लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है।

पंचकूला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश या अधिक मुनाफे का लालच दिए जाने पर बिना सत्यापन किसी भी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.