Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक सप्ताह में सोना ₹2,976 और चांदी ₹13,468 सस्ती, जानें ताजा भाव

Summer express, नई दिल्ली।। वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर इस सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह के दौरान सोना करीब तीन हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी के दाम में 13 हजार रुपये से अधिक प्रति किलोग्राम की कमी आई है। इससे आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत एक सप्ताह में ₹2,976 प्रति 10 ग्राम घटकर ₹1,43,368 पर पहुंच गई। सप्ताह की शुरुआत में इसका भाव ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम था।

सोने की अन्य श्रेणियों में भी गिरावट दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना ₹1,34,051 से घटकर ₹1,31,325 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,758 से गिरकर ₹1,07,526 प्रति 10 ग्राम रह गया।

चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह बड़ी नरमी देखने को मिली। सप्ताह की शुरुआत में चांदी ₹2,33,858 प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी, जो घटकर ₹2,20,390 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस तरह एक सप्ताह में चांदी ₹13,468 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। सप्ताह के दौरान 6 जुलाई को चांदी अपने उच्च स्तर पर रही, जबकि 10 जुलाई को यह सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर बंद हुई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर पड़ा है। इसी वजह से घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों, केंद्रीय बैंकों की नीतियों, डॉलर इंडेक्स और भू-राजनीतिक घटनाक्रम के आधार पर उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को बाजार की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.