Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून आपदा प्रबंधन को लेकर जोगिंदर नगर में समन्वय बैठक, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

Summer express/मंडी/धर्मवीर -: मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और आम लोगों को निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, जोगिंदर नगर में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (ना.) जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने की, जबकि स्थानीय विधायक प्रकाश राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और राहत एवं बचाव कार्य समय पर संचालित किए जा सकें।लोक निर्माण विभाग को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि सड़कों, पुलों और नालियों की नियमित निगरानी की जाए। बरसात के कारण क्षतिग्रस्त होने वाले मार्गों की तुरंत मरम्मत, गड्ढों को भरने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड का निरीक्षण करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को अपने संसाधनों, मशीनरी और कर्मचारियों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एस.सी. राजीव शर्मा, डीएसपी लोकेंद्र नेगी, तहसीलदार जोगिंदर नगर रजत सेठी, तहसीलदार लड़भड़ोल डॉ. मुकुल शर्मा, एसएचओ जोगिंदर नगर साकिनी कपूर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मानसून के दौरान बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से जनसुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.