Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो को 7वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स 2026 का निमंत्रण

चंडीगढ़: भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग एवं व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन डॉ. रुपेश सिंह ने आज चंडीगढ़ में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो से मुलाकात कर उन्हें 7वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स 2026 में मुख्य अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पीआरसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के सचिव सुदीप रावत, मोहित बंसल और पल्लव कुमार भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान डॉ. रुपेश सिंह ने अल्बा स्मेरिग्लियो को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) और पीआरसीआई चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस वार्षिक सम्मान समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों, उद्योगपतियों, नवाचारकर्ताओं, पेशेवरों और समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
अल्बा स्मेरिग्लियो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
7वां एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स 2026 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को शाम 6 बजे पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सेक्टर-31, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया होंगे, जबकि ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.