Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी के पंजाब दौरे से भाजपा में बढ़ा उत्साह 2027 चुनाव की तैयारी को मिला नया संदेश

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे के बाद प्रदेश भाजपा में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री की जनसभा और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। भाजपा अब 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।
पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर में अपने संबोधन में राज्य में नशे, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पंजाब को नई दिशा देने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने विकास परियोजनाओं, रेलवे अधोसंरचना और कनेक्टिविटी को राज्य के भविष्य से जोड़ते हुए भाजपा को पंजाब के विकास का विकल्प बताया। साथ ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के साथ पुराने गठबंधन की वापसी की संभावना से भी इन्कार किया, जिससे यह संकेत मिला कि भाजपा 2027 का चुनाव अपने दम पर लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री के दौरे को पार्टी के लिए निर्णायक मोड़ बताया। नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं में नया आत्मविश्वास आया है और अब संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पार्टी का दावा है कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी भाजपा का आधार तेजी से बढ़ रहा है और वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी 2027 के चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.