Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | पंजाब में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। उत्तर और मध्य पंजाब के कई जिलों में अगले चार दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे लगातार बनी उमस से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां दोबारा मजबूत हो रही हैं और आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। लगातार वर्षा से गर्मी का असर कम होगा, जबकि धान की फसल को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रविवार को भी राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा फिरोजपुर में 37.2 डिग्री, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय बठिंडा में 37.3 डिग्री, पटियाला और रूपनगर में 36.3 डिग्री, मोहाली में 36.4 डिग्री, कपूरथला में 35.8 डिग्री, संगरूर में 35.3 डिग्री, अमृतसर में 34.7 डिग्री, लुधियाना में 34.8 डिग्री, जालंधर और होशियारपुर में 34.3 डिग्री, गुरदासपुर में 32.5 डिग्री तथा पठानकोट में 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में अलर्ट

20 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली और श्री मुक्तसर साहिब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिन भी बारिश के आसार

21 और 22 जुलाई को भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में येलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में अच्छी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

23 जुलाई को मौसम में कुछ सुधार के संकेत हैं। गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि अन्य जिलों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है तथा कृषि क्षेत्र, विशेषकर धान की फसल के लिए मौसम अनुकूल बना रहेगा। वहीं लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.