Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में बकरी के दूध की लस्सी पीने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग बीमार

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के चांदहट गांव में शाम एक परिवार के सात लोगों की तबीयत बकरी के दूध से बनी लस्सी पीने के बाद अचानक बिगड़ गई। सभी को पहले गंभीर हालत में पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नूंह स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, चांदहट गांव का यह परिवार पिछले करीब दो वर्षों से बकरी पालन कर अपना गुजारा कर रहा है। परिवार के पास लगभग 20 बकरियां हैं।  शाम करीब 5:30 बजे बकरियों का दूध निकालकर उससे लस्सी तैयार की गई, जिसे परिवार के सात सदस्यों ने पिया।

लस्सी पीने के करीब 15 से 20 मिनट बाद परिवार के तीन बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। कुछ ही देर में अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ने लगी और कई लोग बेहोश हो गए। स्थिति गंभीर होने पर परिजन पहले उन्हें गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से तुरंत पलवल के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने करीब तीन घंटे तक लगातार उपचार किया। डॉक्टरों ने प्राथमिक स्तर पर मरीजों के शरीर से संभावित विषैले तत्वों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर सभी सात लोगों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार रेफर किए जाने के समय दो बच्चों और एक बुजुर्ग की स्थिति सबसे अधिक गंभीर थी।

घटना के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि दूध में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हो सकती है। वहीं पीड़ित परिवार के सदस्य सोनू ने बताया कि परिवार की एक बकरी दिन के समय बीमार थी। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि खेतों में इस्तेमाल किए गए कीटनाशकों के संपर्क में आने से दूध प्रभावित हुआ हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि दूध पूरी तरह जहरीला होता तो सबसे पहले बकरी पर उसका असर दिखाई देता।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। दूध और अन्य नमूनों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना खाद्य विषाक्तता, किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट या किसी अन्य कारण से हुई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.