Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पुलिस की बड़ी सफलता: दो मामलों में अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क के मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2026 में 59 बड़े तस्कर दबोचे

Summer express/शिमला/संजू -:जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि बैकवर्ड लिंकेज की रणनीति अपनाकर केवल तस्करों ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ASP सिटी मेहर पंवार ने बताया कि इस कार्रवाई से हिमाचल में सक्रिय अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोहों को बड़ा झटका लगा है।

पहला मामला पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज

 एफआईआर संख्या 87/2026 से जुड़ा है। 15 जुलाई को स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के एक होटल में छापेमारी कर लुधियाना निवासी सागर सिंह, आकाश और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया था। तीनों के कब्जे से करीब 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। जांच के दौरान मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन के विश्लेषण से पता चला कि यह हेरोइन लुधियाना निवासी साहिल शर्मा से खरीदी गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने 18 जुलाई को लुधियाना पहुंचकर साहिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है।

दूसरा मामला पुलिस थाना चिड़गांव में दर्ज एफआईआर संख्या 68/2026 का है। 20 जुलाई को नाकाबंदी के दौरान अमृतसर निवासी मनिन्दर सिंह के कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह नशीला पदार्थ अमृतसर निवासी सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल से खरीदा था। इसके बाद पुलिस टीम अमृतसर पहुंची और तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल तथा मोबाइल फोन की जांच के आधार पर सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल को गिरफ्तार कर लिया।

ASP सिटी मेहर पंवार ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल समेत विभिन्न राज्यों से 59 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार कर 75 अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस का उद्देश्य केवल नशा बरामद करना नहीं, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क को खत्म कर युवाओं को नशे के जाल से बचाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.