Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल की ओर से शुरू की जा रही इन परियोजनाओं के तहत सड़क और नालियों का निर्माण, बीपीएल कॉलोनी के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, विभिन्न गलियों का निर्माण तथा ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों पर करीब 5.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पलवल के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। शहर के लोगों का सहयोग सरकार को लगातार मिल रहा है और नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

गौरव गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों को लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास और आशीर्वाद दिया है, उस पर सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी।

राज्य मंत्री ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड को संतुलित तरीके से राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव न हो और पूरे शहर का समान विकास सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पलवल को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.