Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में सरेबाजार दुकानदार पर जानलेवा हमला: गर्दन पर तेजधार हथियार से वार, हालत नाजुक

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा शहर में रात सरेबाजार एक दुकानदार पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। तेजधार हथियारों से लैस 10 से 12 युवकों ने एक लेमिनेशन दुकान संचालक पर हमला कर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरु तेग बहादुर बाजार स्थित इंद्रजीत वाली गली में रात करीब साढ़े आठ बजे की है। लेमिनेशन की दुकान चलाने वाले रमेश कुमार उर्फ करतार सिंह अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 10-12 युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और अचानक उन पर हमला बोल दिया।

हमले के दौरान एक आरोपी ने तेजधार हथियार से रमेश कुमार की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। सड़क पर खून फैल गया और हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी भागते समय खुलेआम हथियार लहराते हुए निकल गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घायल रमेश कुमार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

सरेआम हुई इस वारदात ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों में घटना के बाद भय का माहौल है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.