Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मक्कड़ परिवार ने माता-पिता की स्मृति में कराया कथा-कीर्तन समागम

नील कमल| लुधियाना
समर न्यूज

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल ग्राम में मक्कड़ परिवार द्वारा अपने स्वर्गीय माता-पिता की वार्षिक पुण्य स्मृति को समर्पित कथा-कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया।समागम का आयोजन सरदार जसपाल सिंह जੱਸा, सरदार भूपिंदर सिंह एवं सरदार कंवलजीत सिंह बिट्टू मक्कड़ परिवार की ओर से किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक भाई साहिब भाई पिंदरपाल सिंह ने गुरबाणी के दिव्य संदेशों का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए संगत को गुरु घर से जुड़े रहने और गुरमत के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरु की वाणी का रसपान किया।
इस अवसर पर सरदार अरविंदर पाल सिंह बंटी ने संगत को अपने माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों एवं शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। समागम के समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भाई साहिब भाई पिंदरपाल सिंह तथा मक्कड़ परिवार का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में प्रधान सरदार जतिंदर सिंह गलहोतरा, सरदार हरभजन सिंह सचदेवा, सरदार अरविंदर पाल सिंह बंटी, सरदार हरविंदर मोहन सिंह खालसा, सरदार परमजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह वालिया, सरदार भूपिंदर सिंह मनोचा, सरदार वरिंदर पाल सिंह बिंदरा एवं सरदार राजन जी बिंदरा प्रमुख रूप से शामिल रहे। समागम में सरदार जसपाल सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार सुरिंदर पाल सिंह, सरदार मनदीप सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार रमणदीप सिंह, सरदार इंद्रप्रीत सिंह, सरदार रघबीर सिंह, , सरदार भूपिंदर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार जगप्रीत सिंह, बीबी सुरिंदर कौर कोचर, बीबी सतिंदर कौर मसकीन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.