Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद के कारोबारी विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व लिव-इन पार्टनर और उसके पति गिरफ्तार

Summer express, जींद। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जींद निवासी कारोबारी विजेंद्र मोर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपये की जमीन के विवाद और आर्थिक लाभ के लालच में कारोबारी की हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पूर्व लिव-इन पार्टनर सपना रानी और उसके पति मोहित मलिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार,  52 वर्षीय विजेंद्र मोर का जालौन के रिनिया गांव स्थित उनके ट्यूबवेल से अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर शव को हमीरपुर जिले के जंगल में ले जाकर साक्ष्य मिटाने की नीयत से करीब 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया।

जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने से लगभग 15 दिन पहले आरोपी मोहित मलिक और सपना रानी ने घटनास्थल के आसपास पहुंचकर रेकी की थी। पुलिस का दावा है कि कुल छह लोगों ने मिलकर अपहरण और हत्या की साजिश को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपी दंपति को कदौरा थाना क्षेत्र के चितैला फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर जंगल से अधजली हड्डियां भी बरामद की गई हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस जांच के मुताबिक, सपना रानी के पहले पति वीरेंद्र की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मुलाकात विजेंद्र मोर से हुई और दोनों करीब पांच वर्षों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। बाद में सपना ने मोहित मलिक से विवाह कर लिया। इसी दौरान विजेंद्र मोर का हरियाणा निवासी आजाद सरपंच के साथ करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के अनुसार, जमीन सौदे में पूरी भुगतान राशि नहीं दी गई थी। आरोप है कि करीब चार करोड़ रुपये बचाने और आर्थिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची गई। पुलिस का मानना है कि इस षड्यंत्र में सपना रानी और मोहित मलिक की सक्रिय भूमिका रही। हालांकि वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

इस मामले से जुड़ा एक और दुखद पहलू भी सामने आया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा जा रही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम की गाड़ी नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों, शिकायतकर्ता तथा मृतक कारोबारी के मौसेरे भाई अमरीक की मौत हो गई थी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में अभियान जारी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी की मौत मामले में नया मोड़, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Summer express, रोहतक। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मानसिक उत्पीड़न और धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर बहुअकबरपुर थाना...

अंबाला-कालाअंब हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से पति-पत्नी की मौत

Summer express, अंबाला। अंबाला-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग दंपती की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का दमदार प्रदर्शन, रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश का गौरव

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज ने 85.83 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि...
Summer Express - जींद शादी समारोह में चाकू हमला, एक बाराती की मौत

जींद के कारोबारी विजेंद्र मोर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व लिव-इन पार्टनर और उसके पति गिरफ्तार

Summer express, जींद। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जींद निवासी कारोबारी विजेंद्र मोर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपये की जमीन के विवाद और आर्थिक लाभ के लालच में कारोबारी की हत्या की साजिश रची गई थी। इस...

पंचकूला में मतदाता सूची का बड़ा शुद्धिकरण, करीब एक लाख नाम हटाए गए

Summer express, पंचकूला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान पंचकूला जिले की मतदाता सूची में बड़े स्तर पर संशोधन किया गया है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 99,743 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से 65,967 और कालका विधानसभा क्षेत्र से 33,776 मतदाताओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.