Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, कोरम पूरा न होने से नहीं हुई बैठक

Summer express/शिमला, संजू-: जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि 25 सदस्यीय जिला परिषद का एक भी निर्वाचित सदस्य बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा। सदस्यों की अनुपस्थिति के चलते चुनाव की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी और अब प्रशासन नई तिथि तय करने की तैयारी में जुट गया है।जिला प्रशासन की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन निर्धारित समय तक किसी भी सदस्य के उपस्थित न होने से आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद नियमानुसार बैठक स्थगित कर दी गई।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला परिषद में कुल 25 निर्वाचित सदस्य हैं, जबकि पहली बैठक में चुनाव कराने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। चूंकि एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा, इसलिए चुनाव कराना संभव नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह पता लगाएगा कि सभी सदस्य बैठक से अनुपस्थित क्यों रहे। पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए जल्द ही नई बैठक की तारीख तय की जाएगी, जिसकी सूचना सभी संबंधित सदस्यों को समय रहते उपलब्ध करा दी जाएगी।उपायुक्त ने बताया कि नियमानुसार दूसरी बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50 प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होगी। यदि अगली बैठक में निर्धारित संख्या में सदस्य मौजूद रहते हैं तो चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।फिलहाल जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर अस्थायी विराम लग गया है। अब सभी की नजर प्रशासन द्वारा घोषित की जाने वाली अगली बैठक की तारीख और उसमें सदस्यों की उपस्थिति पर टिकी हुई है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और नियमानुसार पूरा कराया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.