Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्या हर माह 1000 रुपये और मुफ्त बिजली से लगेगी आप की नैया पार?

दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज
पंजाब में महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 1 अगस्त को दोपहर तीन बजे से चार बजे तक पंजाब की 35.5 लाख के करीब महिलाओं की के बैंक खातों में जून से अगस्त तीन महीने के तीन हजार रुपए आ गए हैं गांवों और शहरों में इस योजना को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। मोबाइल पर होने वाली ‘टूं-टूं’ अब पार्टी के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा कर विषय बन गई है। इसे पंजाब सरकार का महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
{600 यूनिट मुफ्त बिजली से लाखों परिवारों को मिल रही राहत…
आम आदमी पार्टी सरकार की 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई के दौर में बिजली बिल का बोझ कम होने से घरेलू बजट को राहत मिली है। सरकार का दावा है कि इस योजना से आम परिवारों की बचत बढ़ी है और जीवन स्तर में सुधार आया है।
{महिला सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर सरकार का फोकस…
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने छोटे-बड़े घरेलू खर्चों को आत्मनिर्भर होकर पूरा कर सकें। महिला सम्मान से जुड़ी योजनाओं को सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
{शिक्षा और स्वास्थ्य में लगातार निवेश…
सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार लगातार काम करने का दावा कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षा पर जोर देते हुए स्कूल ऑफ एनिमेंस खोले जा रहे है और लोगो को सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिये हर इलाको में मुहल्ला क्लिनिक खोले जा रहे हैं।
{गांव-गांव पहुंच रही सरकार की योजनाएं…
सरकार विभिन्न जनकल्याण योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। पंचायतों, स्थानीय निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंच सके।
{भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का संदेश…
सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है। पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही बढ़ाने के प्रयासों को सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से भ्रष्टाचार निरोधक मुहिम के कारण बड़े पदों पर बैठे भ्रष्ट अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे बैठ जेल की हवा खा रहे हैं।
{विकास और जनविश्वास पर सरकार का जोर…
सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ सरकार जनता का विश्वास जीतने की कोशिश कर रही है। विभिन्न विकास कार्यों को भविष्य के पंजाब की मजबूत नींव के रूप में पेश किया जा रहा है। आए दिन पंजाब के सभी विधानसभा हलकों में नए कार्यो के नींव पत्थर रख इलाकों में विकास के कार्य को शुरू करवाया जा रहा है।
{2027 की तैयारी, जनहित योजनाओं पर बड़ा भरोसा…
महिलाओं को आर्थिक सहायता, मुफ्त बिजली और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है। सरकार का विश्वास है कि विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति के आधार पर पंजाब के भविष्य को नई दिशा दी जा सकती है।वही अब देखना यह है कि पंजाब में आगामी 2027 के होने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता अपना बहुमत देकर पहले की तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.