Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असंध फायरिंग कांड का खुलासा: पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। असंध क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की वारदात का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए असंध की टीम ने विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रेक डाउन” के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य आरोपियों और हथियारों की तलाश जारी है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी असंध गोरखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन ट्रेक डाउन” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए असंध प्रभारी उप निरीक्षक सलिंदर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग मामले में शामिल आरोपी नई अनाज मंडी, असंध क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृत विर्क, अमृतपाल सिंह उर्फ हैप्पी, गुरविंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह, हरमनदीप सिंह उर्फ हमु और मंदीप सिंह बाजवा के रूप में हुई है।

डीएसपी के अनुसार 31 जुलाई को थाना असंध में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने बताया था कि 30 जुलाई की रात वह अपने एक साथी के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में असंध से करनाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान कई वाहनों में सवार आरोपियों ने उसका पीछा किया और रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान चली गोलियां स्कॉर्पियो के फेंडर और पिछले टायर पर लगीं, जिससे वाहन का टायर फट गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच तेज की और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, अन्य वाहनों की भूमिका और फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

असंध फायरिंग कांड का खुलासा: पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। असंध क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की वारदात का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए असंध की टीम ने विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रेक डाउन” के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई...

मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कृषि विपणन व्यवस्था हुई मजबूत, किसानों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं : अक्षय सिंह नैंटा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सदस्य अक्षय सिंह नैंटा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों और बागवानों को आधुनिक विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी उपज का...

जयसिंहपुर में AAP ने तेज किया संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान के जरिए 2027 चुनाव की तैयारी

Summer express/ राहुल चावला, कांगड़ा -:आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चौगान स्थित कला मंच से ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा, प्रदेश...

शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना के आरोप

Summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र में शादी के चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय मेघा शर्मा का शव उसके मायके में बने पानी के टैंक से बरामद होने के बाद परिवार में मातम छा गया। मामले में मृतका के परिजनों ने...

ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए हेड कांस्टेबल, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

Summer express, सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान सड़क पर खड़े एक वाहन को हटवाते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.