Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में बढ़ाया देश का मान, 39 में से 10 पदक प्रदेश के नाम: नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को मिले 39 पदकों में से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि भारत को मिले 13 स्वर्ण पदकों में से सात स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लागू की गई मजबूत खेल नीतियों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का ही परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 9 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अभियान को “वंदे मातरम” की भावना से जोड़ा गया है। स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगे तथा वंदे मातरम के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके साथ ही निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं और स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 अगस्त को महेंद्रगढ़ में विशेष तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से तिरंगे को पूरी गरिमा और सम्मान के साथ फहराने की अपील की।

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2021 को घोषित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इस वर्ष भी 14 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाएगा। हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित होगा। 13 अगस्त को प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जबकि 14 अगस्त की शाम कैंडल लाइट मौन यात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान को लेकर भी दी जानकारी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 से श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जो 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। अभियान की शुरुआत संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से हुई है। वहां से पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर के राज्यों के लिए रवाना किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह कलश यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है और गुरुग्राम में माता शीतला मंदिर परिसर में इसके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक पंजाब के डेरा सचखंड से वाराणसी स्थित जन्मस्थली तक श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश के लोग इन सभी राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में बढ़ाया देश का मान, 39 में से 10 पदक प्रदेश के नाम: नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन, हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि...

पुरानी रंजिश में डेयरी संचालक की पीट-पीटकर हत्या, 10 से अधिक हमलावरों ने किया हमला

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के सूर्य नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। गली नंबर-6 में डेयरी संचालक पर 10 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी रोष है। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी...

इलाज से लौट रहे दंपत्ति से लूट: मदद के बहाने युवक ने हथियार दिखाकर छीनी सोने की बालियां, CCTV में कैद

Summer express/कांगड़ा, विकास -:होशियारपुर से इलाज करवाकर अपने गांव लौट रहे एक दंपत्ति के साथ मवा रोड पर लूट की वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब दंपत्ति बस से उतरने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। पीड़ित परिवार अप्पर लोहार पंचायत के अंतर्गत आने वाले मवा गांव का निवासी...

पारिवारिक विवाद के बाद युवक का हाईवे पर हंगामा, ट्रक के आगे कूदकर गंभीर रूप से घायल

Summer express, अंबाला। पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने मंगलवार को अंबाला-दिल्ली हाईवे पर जमकर हंगामा किया और आत्मघाती कदम उठाकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पहले हाईवे पर आत्महत्या की धमकी दी और फिर अचानक फ्लाईओवर पर गुजर रहे एक ट्रक के सामने छलांग...

इलेक्ट्रिक बस डिपो से कांगड़ा को मिलेगी नई पहचान, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर : अजय वर्मा

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस डिपो की स्थापना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कांगड़ा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई यह सौगात न केवल परिवहन व्यवस्था...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.