Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Summer express, सुंदर कुंडू नई दिल्ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और अधिकारी मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खिलाड़ियों की सफलता देश की खेल संस्कृति को नई दिशा देने का काम कर रही है।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधुनिक खेल ढांचा विकसित करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग देना है।

उल्लेखनीय है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विश्व खेल मंच पर देश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और खेल जगत में भारत की बढ़ती ताकत को एक बार फिर साबित किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Summer express, सुंदर कुंडू , नई दिल्ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाले भारतीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और अधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा...

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा: कमरे का लेंटर गिरने से दंपती की मौत, बेटे ने देखा मंजर तो मच गया कोहराम

Summer express, कुरुक्षेत्र। जिले के लाडवा क्षेत्र के गांव बड़ौंदी में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेतों के पास बने एक कमरे का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे कमरे में सो रहे दंपती मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो...

कांवड़ यात्रा के दौरान महिला ने दिया जुड़वा बेटों को जन्म, नाम रखे गए गणेश और कार्तिकेय

Summer express, सुंदर कुंडू, मुजफ्फरनगर। सावन माह और कांवड़ यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आस्था और मातृत्व का अनोखा संगम देखने को मिला। नीलकंठ से कांवड़ लेकर लौट रही एक महिला कांवड़िया ने रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। सावन के पहले सोमवार को हुई इस घटना...

बहादुरगढ़ में नकली मोबिल ऑयल का खेल उजागर, फैक्ट्री से दो ड्रम जब्त

Summer express, बहादुरगढ़। शहर थाना पुलिस ने एमआईई पार्ट-1 स्थित एक औद्योगिक इकाई में छापेमारी कर कथित रूप से नकली वाल्वोलाइन ब्रांड का मोबिल ऑयल तैयार और संग्रहीत किए जाने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 210-210 लीटर क्षमता के दो ड्रम बरामद किए हैं। मामले में कॉपीराइट अधिनियम के तहत...

गुरुग्राम की मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में बालकनी का प्लास्टर गिरा, भवन सुरक्षा पर उठे सवाल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैपस्को रॉयल विले सोसायटी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोसायटी की एक बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। घटना के बाद सोसायटी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.