Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर की स्वास्थ्य सेवाओं पर अकिल बख्शी का सवाल, मातृ एवं शिशु अस्पताल शुरू न होने पर गांधी जयंती से आंदोलन की चेतावनी

Summer express/नूरपुर/संजीव-: रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने नूरपुर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जसूर स्थित सभा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपेक्षा का शिकार हो रही हैं, जबकि जिम्मेदार लोग केवल घोषणाओं और राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लंबे समय से प्रतीक्षित मातृ एवं शिशु अस्पताल को निर्धारित समय के भीतर पूरी तरह शुरू नहीं किया गया तो 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के दिन सभा अस्पताल परिसर के बाहर शांतिपूर्ण भूख हड़ताल शुरू करेगी।

अकिल बख्शी ने कहा कि नूरपुर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आज भी आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों की कमी बनी हुई है। उनका कहना था कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित बदलाव देखने को नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की मूलभूत जरूरतों को नजरअंदाज कर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई है।उन्होंने वर्तमान विधायक रणबीर सिंह निक्का, जो रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष भी हैं, पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं दिखाई दी। बख्शी के अनुसार क्षेत्र के लोगों को आज भी बेहतर उपचार के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।मातृ एवं शिशु अस्पताल के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है, लेकिन अब तक इसे पूरी तरह चालू नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि अस्पताल शुरू होने से महिलाओं और नवजात बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, इसलिए इसे और अधिक समय तक लंबित रखना उचित नहीं है।

पूर्व विधायक अजय महाजन पर भी टिप्पणी करते हुए अकिल बख्शी ने कहा कि उनके कार्यकाल में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि चुनावी मौसम में जनता के बीच सक्रिय रहने वाले नेताओं को अब अपने वादों का जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि वर्षों से किए गए वादों का क्या परिणाम निकला।अकिल बख्शी ने कहा कि यदि तय समय तक मातृ एवं शिशु अस्पताल पूरी तरह शुरू नहीं हुआ तो रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा 2 अक्टूबर 2026 से अस्पताल के बाहर शांतिपूर्ण भूख हड़ताल करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि नूरपुर की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना है। यदि आवश्यक हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.