Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड: प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना, मुख्य आरोपी की पत्नी गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर क्षेत्र में डेयरी संचालक की हत्या के बाद भड़का जनाक्रोश प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हो गया है। मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजनों, पंचग्रामी पंचायत और स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा धरना समाप्त कर दिया गया है। वहीं शव के अंतिम संस्कार को लेकर आज परिजनों और पंचायत की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

हत्याकांड के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने हिसार के व्यस्त जिंदल चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वारदात के कई घंटे बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे लोगों में भारी रोष था। जिंदल चौक पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक द्वारा दो दिनों के भीतर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने संबंधी सिफारिश सरकार और जिला प्रशासन को भेजने का आश्वासन भी दिया।

आश्वासन के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सूर्य नगर की गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन अपनी बाइक-ट्रॉली से गोबर डालने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले रमेश, मोलड़ और उनके साथ 10 से 15 अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जीवन को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमले में उनके हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग पर अड़े हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.