Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। झमाझम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज कराई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से वातावरण पूरी तरह खुशनुमा हो गया।हालांकि, भारी बारिश का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा।

 जलभराव के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर दृश्यता कम होने से लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी। अचानक हुई बारिश से बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए।मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने विशेष रूप से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.