Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, प्रदीप दहिया रोहतक और सचिन गुप्ता अंबाला के डीसी नियुक्त

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जारी आदेशों के मुताबिक, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी प्रदीप दहिया को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। प्रदीप दहिया अब रोहतक जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

वहीं, रोहतक के उपायुक्त, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) रोहतक के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक (अर्बन एस्टेट्स) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आईएएस अधिकारी सचिन गुप्ता को अंबाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वह अब अंबाला जिले में प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न जिलों में शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को नए दायित्वों के अनुरूप जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा सरकार समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करती रही है। इसी कड़ी में यह नवीन नियुक्तियां भी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी...

हरियाणा की टीओडी नीति में शामिल हुआ दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के स्वीकृत अलाइनमेंट को राज्य की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में नीति में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.