Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे उपभोक्ता, बिजली बोर्ड कार्यालय का किया घेराव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  बिजली बोर्ड की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में शुक्रवार को उपभोक्ता कल्याण मंच ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने शहर में विरोध रैली निकाली और बिजली बोर्ड कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार व बिजली बोर्ड से इनकी स्थापना की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग उठाई।विरोध रैली चिल्ड्रन पार्क से शुरू होकर बिजली बोर्ड कार्यालय तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने स्मार्ट मीटर को उपभोक्ता हितों के खिलाफ बताते हुए इसके विरोध में एकजुटता दिखाई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बिजली बोर्ड में निजी कंपनियों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया बंद की जाए। इसके साथ ही बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने और बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन बंद करने की मांग भी उठाई गई।

उपभोक्ता कल्याण मंच का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने का लंबे समय से विरोध किया जा रहा है। मंच के पदाधिकारियों के अनुसार, घरों में पहले से डिजिटल मीटर लगे हुए हैं, ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने की आवश्यकता समझ से परे है। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है, जिसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।देई का नौण पंचायत के उपप्रधान रंजन शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध केवल हमीरपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई हिस्सों में लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारें ऐसे फैसले ले रही हैं। उन्होंने कहा कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाने के इच्छुक नहीं हैं तो उन पर इसे लगाने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर का खर्च आम उपभोक्ता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला बताया।

उपभोक्ता कल्याण मंच के सहसंयोजक एडवोकेट सुरेश राठौर ने कहा कि मंच का गठन ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के विरोध वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर मंच के सदस्य अधीक्षण अभियंता बिजली बोर्ड से मुलाकात करने पहुंचे हैं। मंच ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे उपभोक्ता, बिजली बोर्ड कार्यालय का किया घेराव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  बिजली बोर्ड की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में शुक्रवार को उपभोक्ता कल्याण मंच ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने शहर में विरोध रैली निकाली और बिजली बोर्ड कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर...

कांगड़ा में निजी कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, 50 से ज्यादा छात्रों वाले केंद्रों का पंजीकरण जरूरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में निजी कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर प्रशासन ने नियम सख्त कर दिए हैं। अब 50 या इससे अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले सभी निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश निजी कोचिंग केंद्र (पंजीकरण एवं विनियमन) नियम-2026...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी भव्य यात्रा, गौरव गौतम करेंगे नेतृत्व  

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पलवल में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता...

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, प्रदीप दहिया रोहतक और सचिन गुप्ता अंबाला के डीसी नियुक्त

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। जारी आदेशों के मुताबिक, नगर निगम गुरुग्राम...

शराब के नशे में विवाद बना जानलेवा, दोस्त की मौत के आरोप में युवक गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कारोली गांव में दोस्ती का रिश्ता एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों को मौत का कारण बताए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ हत्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.