Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भव्य सावन शिवरात्रि महोत्सव 11 अगस्त को शाम 5:00 बजे से भोले की इच्छा तक : श्री शिवनंदी दास

लक्की भट्टी | लुधियाना
समर न्यूज

श्री गऊ रक्षणी सभा रजि एवं श्री महाकाल श्रृंगार सेवा समिति एनजीओ रजि की ओर से सावन शिवरात्रि की उपलक्ष में 18वां भव्य सावन शिवरात्रि महोत्सव 11 अगस्त दिन मंगलवार को शाम 5 बजे से भोले बाबा की इच्छा तक प्राचीन शिव मंदिर गौशाला रोड शमशान घाट लुधियाना में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है यह जानकारी महापुरुष श्री शिवनंदी दास श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि जिसमें भोले बाबा का गुणगान लविश लव एंड पार्टी वह एरिक अमरोही एंड पार्टी द्वारा गुणगान किया जाएगा व मंच संचालन खली जी द्वारा की जाएगी । स्टोंने बताया कि भव्य शिव
महोत्सव के निमंत्रण पत्र लुधियाना के सभी राजनीतिक धार्मिक व सामाजिक गणमान्य को दिए गए व आप सभी भी परिवार सहित उपस्थित होकर भोले बाबा का आशीर्वाद ले । उन्होंने कहा कि जिसमें सुबह 5:00 बजे रुद्राभिषेक होगा व 9 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 3:30 तक महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा । दोपहर 4 बजे जंगम शिव चर्चा करेंगे व शाम 7 बजे इंटरनेशनल गायको द्वारा भोले बाबा का गुणगान किया जाएगा। रात्रि 1:30 बजे महा आरती सेवा संघ द्वारा की जाएगी । उन्होंने कहा कि महाकाल का भंडारा सुबह से लेकर महाकाल की इच्छा तक चलेगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.