Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा की “बेटी’ वाली टिप्पणी पर मचा हंगामा

समर न्यूज | चंडीगढ़

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा की “बेटी’ से जुड़ी टिप्पणी को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।
अवैध खनन पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच शर्मा ने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “अगर किसी के घर बेटी पैदा हो जाए तो उसका भी दोष केंद्र को दे देते हैं और बेटा हो जाए तो उसे अपनी मेहनत बताते हैं।’
इस टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी के विधायकों, विशेषकर महिला सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया और इसे बेटियों तथा महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए तत्काल माफी की मांग की। हंगामे के दौरान सदन में कुछ समय के लिए कार्यवाही प्रभावित रही। कैबिनेट मंत्रियों और महिला विधायकों ने कहा कि ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों की भावना के विपरीत हैं। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी बहस के बाद विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा।

किसी की भावना आहत हुई हो तो खेद है: अश्विनी

विवाद बढ़ने पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला या बेटी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल एक प्रचलित कहावत के रूप में यह बात कही थी। बाद में सदन के बाहर उन्होंने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। सत्तारूढ़ दल ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए टिप्पणी को महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताया, जबकि भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उनके बयान को राजनीतिक रूप से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। घटना के बाद विधानसभा परिसर और राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज रही।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

summer express , करनाल। नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास  देर रात सवारियां उतारने के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस अचानक सड़क के बीच रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का रेडिएटर फट गया और उसका अगला हिस्सा...

ईडी के रडार पर गमाडा, पांच साल के 50 से ज्यादा सीएलयू खंगाले जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली में बिल्डरों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद अब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) भी जांच के दायरे में आ गई है। ईडी ने गमाडा से पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) का रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही,...

CM की घोषणा के बाद,लाठी लेकर सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर्स, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे लड़ाई

Summer express/शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन अब तेज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से संशोधित वेतनमान के एरियर को लेकर की गई घोषणा के बाद पेंशनर्स के एक गुट ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को निर्णायक दिशा देने का ऐलान किया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त...

CM ऑफिस, किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है। नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी, इसलिए नए...

धान खरीद में देरी पर किसानों का आक्रोश, शाहाबाद में GT रोड जाम का ऐलान

summer express , शाहाबाद। हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने मंगलवार को शाहाबाद में GT रोड (NH-44) जाम करने का ऐलान किया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सुबह 11 बजे हाईवे जाम करने का समय तय किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.