Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कारौला हत्याकांड पर भड़के ग्रामीण, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम

Summer express, गुरुग्राम। फरुखनगर क्षेत्र के कारौला गांव में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाटोली स्थित खंडेवला मोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम कारौला गांव में 27 वर्षीय सागर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर कई वाहनों में सवार होकर गांव पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद फरुखनगर थाना पुलिस, एसीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

युवक की हत्या के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आयुष मंत्री  का सुधीर शर्मा पर पलटवार, बोले- मुख्यमंत्री कार्यालय सरकार की संपत्ति

आयुर्वेद दिवस पर शिमला में सजी प्रदर्शनी शिमला,संजू-: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजधानी शिमला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गेयटी थिएटर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने की। प्रदर्शनी में आयुर्वेद से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों, उपचार पद्धतियों और उत्पादों की जानकारी लोगों को दी...

अंबाला में छठ घाट का शिलान्यास, अनिल विज ने दिए 50 लाख रुपये

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। छठ पूजा के लिए अंबाला में पूर्वांचल के लोगों को अब स्थायी घाट की सुविधा मिलने जा रही है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्वांचल वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए छठ घाट का शिलान्यास किया। इस घाट के निर्माण के...

फरीदाबाद में बुलेटप्रूफ गाड़ियां बनाने की वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 4 वाहन मिले

summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद के तिगांव गांव में गाड़ियों को बुलेटप्रूफ में मॉडिफाई करने वाली एक वर्कशॉप पर सीएम फ्लाइंग और तिगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि गैराज की आड़ में गाड़ियों में बुलेटप्रूफ शीशे और अन्य सुरक्षा संबंधी मॉडिफिकेशन का काम किया जा रहा...

अनिल विज ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, सुरजेवाला-सुशील गुप्ता पर पलटवार

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया...

हरियाणा खेलों की खान, खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देश का गौरव: कृष्णपाल गुर्जर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की खान है और प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.