Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का संपर्क बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

डीडीयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि आज बच्चों का अधिकांश समय मोबाइल, इंटरनेट और अन्य डिजिटल माध्यमों पर बीत रहा है। कई बच्चे कम उम्र में ऐसी सामग्री देख रहे हैं, जो उनके मानसिक और भावनात्मक विकास के लिहाज से उचित नहीं है। लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से बच्चों के व्यवहार में बदलाव के साथ-साथ उनकी पढ़ाई, नींद और सामाजिक गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रखें और उन्हें मोबाइल से दूर रखने के साथ-साथ परिवार के साथ पर्याप्त समय दें। बच्चों के साथ बातचीत करना और उनकी दिनचर्या को समझना बेहद जरूरी है।

नशा भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए चुनौती

डॉ. शर्मा ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। नशे के कारण तनाव, अवसाद, व्यवहार में बदलाव और अन्य मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे मामलों में परिवार की भूमिका अहम है और समय रहते विशेषज्ञों की मदद लेना जरूरी है।

बच्चों में बदलाव को नजरअंदाज न करें

विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में लगातार चिड़चिड़ापन, अकेले रहना, पढ़ाई में रुचि कम होना, नींद में बदलाव, उदासी या व्यवहार में अचानक परिवर्तन जैसे संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए। अभिभावकों को बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल में बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करना चाहिए।डॉ. शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। डिप्रेशन या मानसिक परेशानी को छिपाने के बजाय समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहिए। परिवार का सहयोग और सही समय पर उपचार मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, महिला वार्ड में मिलीं गंभीर खामियां  

Summer express, पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर चाइल्ड केयर कैंपेन की विशेष टीम के औचक निरीक्षण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दो सदस्यीय टीम ने लेबर रूम, गायनी ओपीडी के कमरा नंबर 5, 6 और 7, एसएनसीयू तथा एनआरसी...

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां, बंतो कटारिया चेयरपर्सन और रेनू डाबला वाइस चेयरपर्सन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां करते हुए बंतो कटारिया को चेयरपर्सन और रेनू डाबला को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 8 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों नियुक्तियों को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। बंतो कटारिया...

पीर निगाह मंदिर के सरकारीकरण पर सियासत तेज, सतपाल रायजादा ने भाजपा पर किया पलटवार

Summer express/ऊना,राकेश-:पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को लेकर ऊना में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर मंदिर के सरकारीकरण की दिशा में कदम उठाने के आरोपों के बाद अब रायजादा ने पलटवार किया है।मीडिया से...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Summer express /सोलन, भूपेंद्र-: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.