Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रावण अष्टमी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन अलर्ट

Summer express /ज्वालामुखी,कपिल-: शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना हुआ है.श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल स्वयं मुख्य मंदिर परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। वह कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से निशुल्क लंगर, डिस्पेंसरी और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।मेले के दौरान श्रद्धालु हवन-यज्ञ, कन्या पूजन और मुंडन संस्कार सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी करवा रहे हैं। इन आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन और कर्मचारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रावण अष्टमी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन अलर्ट

Summer express /ज्वालामुखी,कपिल-: शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल...

चिंतपूर्णी मेले के चौथे दिन महाजाम, घंटों फंसे रहे हजारों श्रद्धालु

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन रविवार को चिंतपूर्णी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी भीड़ के बीच बसों की आवाजाही जारी रहने के कारण बस अड्डा चौक से तलवाड़ा बाईपास तक कई किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

Summer express/अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से...

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...

तिरंगा यात्रा के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर उदयभान ने उठाए सवाल

Summer express पलवल, सुंन्दर कुंडू-: गत 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चौधरी उदयभान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.