Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर 15 जुलाई को चमियाना वार्ड से भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने सांसद हर्ष महाजन को पत्र लिखा था। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और मरीजों को शिमला पहुंचाने में होने वाली दिक्कतों का हवाला देते हुए जुन्गा अस्पताल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

मांग पर संज्ञान लेते हुए हर्ष महाजन ने सात लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जुन्गा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आपात स्थिति में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी मरीजों को कई बार एंबुलेंस के लिए शिमला शहर के अस्पतालों और अन्य संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने एंबुलेंस के लिए राशि मंजूर किए जाने पर सांसद हर्ष महाजन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस सुविधा की मांग कर रहे थे। सेन ने कहा कि आज दुनिया चांद तक पहुंच चुकी है, लेकिन जुन्गा के लोगों को एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी इंतजार करना पड़ा।उन्होंने कहा कि एंबुलेंस उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही सेन ने स्थानीय विधायक एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों को भी देखना चाहिए कि जनहित के काम किस तरह पूरे किए जाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक...

चुराह में 28 करोड़ की पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह...

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया

Summer express, मोहाली I सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एक साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता की गौरवशाली यात्रा को नमन किया और एक मजबूत एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया। इस...

धलवाड़ी के स्कूलों में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां

Summer express, विकास शर्मा ,धलवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय धलवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रजनी सरोच ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.