Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IISER में लिफ्ट हादसा: तार गिरने से व्यक्ति की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सेक्टर-81 में हादसे के बाद मचा हड़कंप; बिहार निवासी शंभू यादव ने मौके पर तोड़ा दम, आज होगा पोस्टमार्टम

मोहाली। सेक्टर-81 स्थित IISER (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) में लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभू यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया। घटना ने लिफ्ट की सुरक्षा और उसके रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शंभू यादव लिफ्ट में मौजूद था। इसी दौरान लिफ्ट की पीछे की तरफ से तार गिर गई, जिसके चलते वह हादसे की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि शंभू यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा मौत का सही कारण

पुलिस द्वारा शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ-साथ लिफ्ट की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रही है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

IISER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में लिफ्ट हादसे में व्यक्ति की मौत होने के बाद लिफ्ट की मेंटेनेंस, तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच का विषय यह भी रहेगा कि लिफ्ट की आखिरी बार तकनीकी जांच कब हुई थी, उसका रखरखाव किस एजेंसी के जिम्मे था और क्या सुरक्षा मानकों का नियमित रूप से पालन किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बारिश के बीच सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे सीनियर डिप्टी मेयर, फॉगिंग में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बारिश के बीच नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण के तहत बुधवार को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने की।बारिश के कारण...

डीजल की जगह पेट्रोल डाला, पेट्रोल पंप पर फायरिंग की

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज आरती चौक स्थित कुबेर पेट्रोल पंप पर डीजल की जगह पेट्रोल डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सरेआम हवाई फायर कर दिया। इतना ही नहीं, करीब सवा घंटे बाद 4-5 हथियारबंद युवक दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां खड़ी वेंटो कार में जमकर...

भाजपा प्रधान की वीआईपी फीलिंग: जनता कॉल करे तो सुनने को मिलता है ‘रिकॉर्ड द नेम एंड रीजन ऑफ कॉल’

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने लुधियाना का नया जिला प्रधान सुनील मोदगिल को नियुक्त किया है। मानो नए प्रधान साहब को कुर्सी का नशा चढ़ गया हो। वह इस कदर वीवीआईपी फीलिंग लेने लगे हैं कि उन्होंने आम जनता के लिए अपना मोबाइल फोन...

अतिक्रमण की भरमार: फुटपाथ गायब, सड़क पर कब्जा ग्लाडा के फील्ड अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज ग्लाडा की ओर से विकसित जमालपुर के सेक्टर-32 और 39 मार्केट में अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दुकानदारों ने फुटपाथों पर सामान सजा रखा है तो कई जगह सड़क तक कब्जा कर लिया गया है। हालात यह हैं कि जिन फुटपाथों पर लोगों को पैदल चलना चाहिए, वहां...

मोरनी हिल्स के अंबिया गांव में अपनी जानजोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

{बारिश में बढ़ जाता है खतरा, ग्रामीण लाइन बनाकर स्कूली बच्चों को कराते हैं नदी पार; स्थायी पुल बनाने की मांगश्री राम | मोरनी हिल्ससमर न्यूज मोरनी क्षेत्र के अंबिया गांव में बारिश के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गांव तक पहुंचने के लिए नदी पार करना लोगों की मजबूरी बनी हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.