Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान का पहला चरण 90% पूरा, 70 बड़े एनक्लोजर में दिखेंगे वन्यजीव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांगड़ा जिले के बनखंडी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे नॉर्थ इंडिया के पहले दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के पहले चरण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अगले एक से दो महीने में पूरा किए जाने की उम्मीद है। पार्क के पूरी तरह विकसित होने के बाद देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और वन्यजीव प्रेमी विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश के करीब देख सकेंगे।दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग के वन्यजीव विंग की ओर से सैकड़ों एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। पहले चरण में वन्यजीवों की बेहतर देखभाल और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इस चरण में वन्यजीव अस्पताल, रेस्क्यू सेंटर, क्वारंटाइन सेंटर और डायग्नोस्टिक सेंटर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा एक्वेरियम, पार्किंग और एंट्री प्लाजा समेत अन्य बुनियादी ढांचे का काम भी अंतिम चरण में है।प्राणी उद्यान में करीब 70 बड़े और खुले एनक्लोजर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें अलग-अलग प्रजातियों के वन्यजीवों को रखा जाएगा। पर्यटक यहां शेर, चीता, मगरमच्छ समेत कई अन्य वन्यजीवों को करीब से देखने का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। पार्क में एक बड़ा एक्वेरियम भी विकसित किया जा रहा है, जो पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।वन्यजीव विंग के डीएफओ रेजिनॉल्ड रायस्टन ने बताया कि परियोजना के पहले चरण का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बाकी कार्य भी निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि वन्यजीव विभाग की ओर से अक्टूबर में वाइल्डलाइफ वीक के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वन्यजीवों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी 1 से 20 सितंबर तक अपनी डॉक्यूमेंट्री जमा कर सकते हैं। विशेषज्ञों की टीम विजेता का चयन करेगी और सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले प्रतिभागी को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान का पहला चरण 90% पूरा, 70 बड़े एनक्लोजर में दिखेंगे वन्यजीव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांगड़ा जिले के बनखंडी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे नॉर्थ इंडिया के पहले दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के पहले चरण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अगले एक से दो महीने...

बीमारी के बावजूद विधानसभा पहुंचे विधायक सुखराम चौधरी, बोले- पांवटा साहिब के साथ सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बीमारी के बावजूद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। चौधरी ने कहा कि वह पिछले करीब चार महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, लेकिन विधानसभा का प्रत्येक सत्र जनता...

असम में पुलिसकर्मी ने दो साथी जवानों को मारी गोली: दोनों की मौत, जांच शुरू

दिसपुर। असम के कामरूप जिले में पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। असम-मेघालय सीमा के पास गमेरिमुरा पुलिस आउटपोस्ट में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपने ही दो साथी पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर गोली चला दी। गोलीबारी में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना गुरुवार...

लुधियाना में कुत्ते को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, पिता-पुत्र घायल

Summer express , लुधियाना। सिविल सिटी इलाके में बुधवार रात कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि एक युवती के साथ बदसलूकी के बाद मौके पर पहुंचे उसके पिता और भाई से दूसरे पक्ष का विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक अपने घर से बंदूक लेकर आया और...

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

Summer express/ऊना, राकेश-: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.